Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपाईयों ने सरस्वती शिशु मंदिर में किया पौधारोपण

भाजपाईयों ने सरस्वती शिशु मंदिर में किया पौधारोपण

हाथरस, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर आज भाजपाईयों ने आगरा मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विभाग कार्यवाह शरद तिवारी, जिला कार्यवाह रवि जोशी उपस्थित थे।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व नगराध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने कहा कि पौधारोपण ही मानव जीवन की कड़ी है। बिना वृक्ष के मानव का जीवन सफल नहीं है, इसलिये मानव को हमेशा वृक्ष अपने आसपास लगाने चाहिये, जिससे मानव को कभी बीमारियां नहीं होंगी। वृक्ष सभी बीमारियों को दूर करते हैं। भाजपा ने सर्वप्रथम पौधारोपण पर अधिक ध्यान दिया है। जिससे मानव जीवन सुरक्षित रहे।
पौधारोपण में जिला मंत्री मुकेश कौशिक, व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनीत आर्य, विधायक प्रेस प्रवक्ता मोहन पंडित, प्रदीप शर्मा, अशोक अग्रवाल, अशोक कुमार, सुरेश चैधरी, तरूण पंडित, विनोद गुप्ता, आकाश कौशिक, विकास कौशिक आदि थे।